बागेश्वर, अप्रैल 27 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कलक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार के दौरान जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे एक अधिकारी के बयान पर नाराज हो गईं। एसीएमओ अमित मिश्रा द्वारा "बागेश्वर में पड़े हैं, इसलिए काम कर रहे हैं" कहे जाने पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनसे तत्काल बयान का आशय स्पष्ट करने को कहा। इसी दौरान अधिकारी द्वारा फोन उठाने पर डीएम ने फोन जब्त करने के निर्देश दिए और मामले में मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखने को कहा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। जनता दरबार में बिजली, पेयजल और सड़क से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। सोमवार को आयोजित दरबार में लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। कई शिकायतों का मौके पर ...