एसीएमओ की जांच में चार चिकित्सक समेत 9 मिले अनुपस्थित
देवरिया, जून 2 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी सलेमपुर में सोमवार सुबह एसीएमओ डॉ आरपी यादव के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान चार चिकित्सक और पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे एसीएमओ डॉ आरपी यादव सीएचसी सलेमपुर पहुंचे और उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान जांच में डॉ एसएम त्रिपाठी, डॉ सुमन गुप्ता एवं एएनएम संध्या शर्मा निर्धारित समय से विलंब से उपस्थित मिलीं। इस पर एसीएमओ ने उन्हें भविष्य में समय का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी देते हुए हस्ताक्षर करने की अनुमति दी। वहीं निरीक्षण के दौरान डॉ नरेंद्र मोहन, डॉ प्रांजल गुप्ता, डॉ पुष्पेंद्र तिवारी, डॉ संगीता पांडेय व एएनएम कंचन सिंह अनुपस्थित पाई गईं। यह भी पढ़ें- एसीएमओ की जांच में चार चिकित्सक समेत 9 मिले अनुपस्थित एसीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.