प्रयागराज, जुलाई 8 -- सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2025 तथा सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) व क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर एसीएफ/आरएफओ के 106 पदों के लिए 14 से 28 जुलाई तक प्रस्तावित मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र बुधवार को जारी हो गए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 26 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। इन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर के साथ निरस्तीकरण का कारण वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। सर्वाधिक 25 अभ्यर्थियों के आवेदन इसलिए निरस्त हुए हैं क्योंकि उनके पास पद के सापेक्ष अनिवार्य न्यूनतम अर्हता नहीं है। एक अभ्यर्थी ने स्नातक स्तर के शैक्षिक अभिलेख ही उपलब्ध नहीं कराए हैं। ये अभ्यर्थी 11 जुलाई तक अपना प्रत्यावेदन दे सकते हैं। 142 अभ्यर्थियों ने परंपरागत आवेदन पत्र के साथ स्नातक स्तर के...