एसीएफ/आरएफओ की मुख्य परीक्षा 14 जुलाई से
प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2025 तथा सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) व क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर एसीएफ/आरएफओ के 106 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 14 से 28 जुलाई तक कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सोमवार को इसका परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया।परीक्षा दो पालियों में प्रथम सत्र 9.30 से 12.30 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दो से पांच बजे तक केवल लखनऊ में लोक सेवा आयोग परिसर में कराई जाएगी। इसके जरिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में एसीएफ के 10 और कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष में आरएफओ के 96 पदों पर चयन होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.