अलीगढ़, मई 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के खिलाफ नर्सिंग छात्र छात्राओं की तहरीर पर जवा थाने में धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रों ने इंस्टीट्यूट पर पर्जीवाड़ा कर प्रवेश लेने का आरोप लगाया है। वहीं इंस्टीट्यूट प्रबंधन का कहना है कि जांच में सभी तथ्य सामने आ जाएंगे। नर्सिंग छात्रों का आरोप है कि प्रवेश के समय उन्हें इंडियन नर्सिग काउंसिल से अप्रूव कॉलेज की जानकारी दी गई, डिग्री आई तो एसएनसी अप्रूव का फर्जीवाड़ा सामने आया। छात्रों ने गुरुवार को जवां थाने में न्याय की गुहार लगाते हुए तहरीर दी थी। छात्रों ने बताया कि वर्ष 2024-25 में एसीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एएनएम की 30 सीटें व जीएनएम की 50 व बीएससी नर्सिंग की 40 सीटों पर प्रवेश लिया था। यह भी पढ़ें- इंडियन नर्सिग काउंसिल अप्रूव के नाम पर ...