लखनऊ, मई 19 -- राजधानी में सूरज के तल्ख तेवरों के साथ ही पारा लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। ऐसे में उमस और तपती गर्मी से निजात पाने के लिए लोग इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों का रुख कर रहे हैं, लेकिन वैश्विक तनाव, कच्चे माल की आसमान छूती कीमतों और लॉजिस्टिक्स खर्चों में बढ़ोतरी के कारण इस बार एसी, कूलर से लेकर पंखों तक के दाम में 15 से 20 फीसदी तक का तगड़ा उछाल आया है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। एयर कंडीशनर, कूलर और पंखे बनाने के लिए सबसे जरूरी कच्चा माल जैसे कॉपर (तांबा), एल्युमीनियम, प्लास्टिक और स्टील अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेहद महंगा हो गया है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत से महंगाई बढ़ी है, जो कंपनियां एसी के मुख्य कल-पुर्जे जैसे कंप्रेसर और महत्वपूर्ण इ...