गोड्डा, जुलाई 6 -- मेहरमा, एक संवाददाता। मेहरमा प्रखंड अंतर्गत शोभापुर गांव की एसिड पीने वाली चौकीदार संजय पासवान की पंद्रह वर्षीय पुत्री पायल कुमारी की मौत हो गई। उसे जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल और वहां से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मायागंज (भागलपुर) ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को उसके शव को वापस गांव लाया गया तो चीख पुकार मच गई। स्वजन दहाड़ मार कर रोने लगे। इससे वहां का माहौल गमगीन हो गया। बता दें कि बीते शनिवार को वह मामुली घरेलू विवाद में एसिड पी लिया था। आनन-फानन में स्वजनों ने उसे मेहरमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया था। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में युवती ने पिया एसिड, हालत गंभीर, गोड्डा रेफर जहां डाक्टर प्रणव राज के द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए...