संतकबीरनगर, मार्च 17 -- बखिरा (संतकबीरनगर) हिन्दुस्तान टीम। बखिरा कस्बे के पठान टोला में मुर्गी के दरवाजे पर गंदगी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद रविवार की रात खौफनाक हिंसा में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने एक परिवार पर एसिड फेंक दिया, जिससे मां-बेटी समेत चार लोग झुलस गए। गंभीर रूप से घायल महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पठान टोला निवासी आसमा खातून पुत्री मोहम्मद यासीन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनके परिवार और पड़ोसी गुलाम हुसैन के परिवार के बीच मुर्गी के दरवाजे पर बीट करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.