एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगी रेल किराये में छूट
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- देश में एसिड अटैक पीड़ितों के इलाज को लेकर रेलवे एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद रेल मंत्रालय ऐसे पीड़ितों को रोगी श्रेणी में शामिल कर उन्हें रेल यात्रा किराए में रियायत देने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया है। इसके लिए रेलवे एक विस्तृत ड्राफ्ट नीति तैयार कर रहा है, जिससे नियमों में आवश्यक संशोधन कर पीड़ितों को देशभर के विशेषज्ञ अस्पतालों तक आने-जाने के लिए आर्थिक राहत दी जा सके। रेलवे मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि गत 16 अगस्त 2026 में हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एसिड पीड़ितों के दूर-दराज के विशेषज्ञ अस्पतालों में बार-बार होने वाले इलाज और सर्जरी के लिए यात्रा खर्च पर चिंता जताई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या इन्हें गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की तर्ज पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.