सीतामढ़ी, मार्च 30 -- शिवहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को डुमरी कटसरी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले सहायता, एसिड अटैक पीड़ितों को उनके अधिकारों एवं निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता रत्नेश कुमार पांडे एवं अधिकार मित्र रजनीश कुमार ने ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने लोगों को एसिड अटैक पीड़ितों को उनके अधिकारों, निशुल्क कानूनी सहायता और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से मिलने वाले मुआवजे व पुनर्वास सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इस योजना के तहत पीड़ितों को तीन लाख का न्यूनतम मुआवजा और तत्काल चिकित्सा के लिए 15 दिन के भीतर एक लाख की राशि सुनिश्चित करने क...