एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे एक्सीलेंस सेंटर, ये होंगी सुविधाएं
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 1 -- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए व्यापक सहायता और पुनर्वास नीति लागू करते हुए उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आर्थिक सहायता का मजबूत सुरक्षा कवच देने का फैसला किया है। मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश के तहत एसिड अटैक पीड़िताओं को न केवल त्वरित आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि उनके संपूर्ण उपचार, पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन की भी व्यवस्था की जाएगी। इनके लिए प्रदेश के छह मेडिकल कालेजों को सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।10 लाख रुपये तक मिलेगी क्षतिपूर्ति नई नीति के अनुसार एसिड अटैक पीड़िताओं को अधिकतम 10 लाख रुपये तक की क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी। घटना के बाद तत्काल राहत के रूप में एक लाख रुपये का भुगतान 15 दिनों के भीतर किया जाएगा, जबकि शेष राशि तीन माह के अंदर उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.