जहानाबाद, मार्च 29 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, धरहरा में एसिड अटैक पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं विषय पर लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में लीगल एड डिफेंस काउंसिल, जहानाबाद के सदस्य अधिवक्ता बैद्यनाथ शरण उपस्थित रहे। उन्होंने सैकड़ों छात्राओं को संबोधित करते हुए एसिड अटैक जैसे जघन्य अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि ऐसे मामलों में कानून किस प्रकार पीड़ितों की सुरक्षा करता है तथा उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता, इलाज एवं मुआवजा प्राप्त करने का अधिकार होता है। अधिवक्ता बैद्यनाथ शरण ने अपने संबोधन में छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की...