गोरखपुर, जुलाई 14 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर-पटना वंदेभारत (26502) चलाने के दौरान बेहोश हुए चालक हेमंत की सभी जांच रिपोर्ट पूरी तरह से सामान्य है। उन्हें किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं। एसिडिटी की वजह से वह अचानक बेहोश हो गए थे । रविवार और सोमवार को गोरखपुर स्थित रेलवे हॉस्पिटल के चिकित्सको की टीम ने अस्वस्थ चालक हेमंत की जांच की। शुगर, बीपी, ईसीजी के साथ ही ईको भी कराया गया। सभी तरह की जांचे सामान्य मिलीं। दरअसल, रविवार को गोरखपुर से पाटलिपुत्र जाने वाली वंदेभारत कैंट से रवाना हुई थी कि इसके मुख्य चालक हेमंत अचानक बेहोश हो गए। मुख्य चालक को बेहोश होते देख सहायक लोको पायलट ने कमाल संभाली और किसी तरह से ट्रेन को उनौला में रोक दिया। पिपराइच में अस्वस्थ हुए चालक को गोरखपुर स्थित ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल लाया गया, जहां उनकी स...