जहानाबाद, अप्रैल 16 -- दो भट्ठी तोड़कर बड़े पैमाने पर जावा महुआ किया नष्ट चेकिंग में अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर हुआ जब्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने और शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में बुधवार की देर रात तक 11 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें एससी- एसटी मामले के चार आरोपित शामिल हैं। लूट मामले के चार के अलावा इसमें गैर जमानतीय वारंटी की भी गिरफ्तारी की गई है। बताया गया है कि पुलिस की दबिश से घबराकर विभिन्न मामलों के 20 आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। खबर के अनुसार मखदुमपुर थाने की पुलिस ने सागरपुर गांव के निवासी चार लोगों को पकड़ा। उनके विरुद्ध एससी - एसटी मामले में प्राथमिकी दर्ज थी। सभी फरार थे। गुप्त सूचना पर चारों पकड़े गए। कड़ौना थाने के सिकरि...