जहानाबाद, फरवरी 20 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एससी- एसटी एक्ट के आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मीरगंज गांव में छापेमारी कर मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाने में मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज था लेकिन यह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिली कि यह अपने घर पर रह रहा है जिसके बाद इसे घर से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। वहीं रकसिया गांव में छापेमारी कर शराबी सोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उक्त शराबी शराब के नशे में होकर गांव में ही हंगामा कर रहा था। पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.