रिषिकेष, अप्रैल 24 -- एससी समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी को लेकर लोगों का पारा चढ़ गया। नाराज लोगों ने बापूग्राम में हुई घटना पर कड़ा आक्रोश जाहिर किया। कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत भी दी, जिसमें संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। शुक्रवार को पुरानी जाटव बस्ती निवासी जयप्रकाश ने यह शिकायत दी। बताया कि बापूग्राम में मित्रों के साथ थे। इसी बीच एक युवक ने अचानक समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। समझाने के बावजूद वह नहीं माना, जिसकी यह हरकत मोबाइल के कैमरे में भी कैद हो गई। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- एससी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग की जल्द अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...