देहरादून, अप्रैल 24 -- ऋषिकेश। एससी समाज के लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग और अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। जिसे समाज के लोगों ने गंभीरता से लिया है। नाराजगी जाहिर करते हुए ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर समाज के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा समाज के लोगों को दिया है। कोतवाली पहुंचे जाटव बस्ती निवासी जयप्रकाश ने तहरीर में बताया कि बीती रात वह बापू ग्राम में दोस्तों के साथ बैठा था। तभी एक युवक अचानक एससी समाज के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। समझाने पर वह नहीं माना और अभद्र टिप्पणी करता रहा। उसकी यह हरकत मोबाइल में कैद की गई है। युवक की इस हरकत से समाज के लोगों में रोष है। जयप्रकाश ने बताया कि उन्होंने पु...