एससी समाज ने उठाई एकीकृत शैक्षणिक संस्थान के स्थापना की मांग
रुद्रपुर, अगस्त 20 -- खटीमा। अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने क्षेत्र के युवाओं के शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए खटीमा में एकीकृत शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने की मांग की है। लोगों ने इस आशय का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गुरुवार को तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि खटीमा क्षेत्र में अनुसूचित जाति समाज की बड़ी आबादी निवास करती है। समाज के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए एकीकृत संस्थान की आवश्यकता है। लोगों ने संस्थान में आईटीआई एवं तकनीकी शिक्षा, पॉलीटेक्निक, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर, आधुनिक लाइब्रेरी एवं अध्ययन केंद्र, छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास और शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.