एससी विद्यार्थियों के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग, 27 सितंबर तक होंगे आवेदन
देहरादून, सितम्बर 18 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित सिविल सेवा निःशुल्क कोचिंग योजना के तहत अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के विद्यार्थियों से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) एवं राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत उत्तराखंड के एससी वर्ग के वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है अथवा स्नातक के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं। गढ़वाल विवि डीएसीई के समन्वयक एवं योजना के नोडल अधिकारी प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 27 सितंबर तक होंगे। बताया कि प्रवेश परीक्षा एक अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थी के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय दो लाख रुपये या उससे कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.