बागेश्वर, मई 2 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड में होमगार्ड भर्ती को लेकर आरक्षण व्यवस्था और सामाजिक न्याय पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा ने प्रेस नोट जारी कर भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर आपत्तियां जताई हैं। उन्होंने बताया कि होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, देहरादून द्वारा 28 अप्रैल 2026 को जारी विज्ञापन में कुल 920 पदों का उल्लेख किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग को मात्र 48 पद आवंटित किए गए हैं, जबकि 19 प्रतिशत आरक्षण के अनुसार इस वर्ग को करीब 175 पद मिलने चाहिए थे। वहीं, 10 प्रतिशत आरक्षण वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 87 पद दिए जाने से भी असंतोष और बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- यूकेडी साथ आए तो भाजपा का सफाया तय: धीरेंद्र प्रताप इस असं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.