एससी महिला से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की कैद, 18 हजार जुर्माना
उरई, सितम्बर 1 -- उरई। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में एससी-एसटी कोर्ट ने दोषी को 3 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही अलग-अलग धाराओं में कुल 18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की आधी राशि पीड़िता को दी जाएगी।यह फैसला एससी-एसटी एक्ट कोर्ट के स्पेशल जज सुरेश कुमार गुप्ता ने सोमवार को सुनाया। शासन की ओर से पैरवी एडीजीसी रणकेंद्र सिंह भदौरिया ने की। घटना 17 जुलाई 2018 की शाम करीब 6 बजे की है। पीड़िता अपनी सास के साथ सिर पर कंडे रखकर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने शराब के नशे में उसे रोक लिया और छेड़छाड़ व गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी की पत्नी ने हाथ में लाठी लेकर हमला करने की कोशिश की, जिसे पीड़िता की सास ने बचाया। आरोप है कि पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.