एससी प्रकोष्ठ के नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत
पूर्णिया, अप्रैल 21 -- पूर्णिया। कांग्रेस कार्यालय में एससी प्रकोष्ठ के नव नियुक्त अध्यक्ष अनिल राम का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष कुमार आदित्य ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले दिनों में नवनियुक्त अध्यक्ष कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मुन्नी मरांडी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्षा अखिलेश कुमार, डगरुआ प्रखंड के अध्यक्ष अफरोज, अशोक पासवान, इमाम हुसैन, मोहमद वसीम, रिजवांन, सुनीता हासदा, बीवी मिंहाज बेगम, नीतू झा आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.