एससी दर्जे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर, अप्रैल 25 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। निषाद कल्याण सभा के मण्डल अध्यक्ष दिलीप कुमार निषाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए विभिन्न उपजातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग की। कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने निषाद, मल्लाह, केवट, बिन्द, कश्यप और सहानी उपजातियों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देने की मांग की। कहा कि कई राज्यों में निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है, लेकिन यूपी में अब तक यह सुविधा नहीं मिली है। मुख्यमंत्री से अपील की कि जब तक केंद्र सरकार से औपचारिक स्वीकृति नहीं मिलती, तब तक प्रदेश स्तर पर ही इन उपजातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाए। इस दौरान वरिष्ठ निषाद नेता देवेन्द्र निषाद धनुष, सुदीप साहनी, विपुल निषाद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.