सासाराम, अगस्त 14 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीईडीएमसी ऑपरेटर व आईसीटी इंस्ट्रक्टर की बैठक शुक्रवार को डायट सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता डीपीओ माध्यमिक एवं साक्षरता जय कुमार ने की। बैठक में विद्यालयों में संचालित योजनाओं और छात्रों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिले की सभी प्रखंडों से बीईडीएमसी ऑपरेटर व आईसीटी इंस्ट्रक्टर आए हुए थे। इस दौरान वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की जानकारी देते हुए बताया गया कि कक्षा नौवीं से 12वीं तक अध्ययनरत एससी, एसटी, बीसी और ईबीसी वर्ग के छात्रों का ओटीआर कराना अनिवार्य है। ओटीआर के आधार पर ही छात्रों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। अधिकारियों ने विद्यालय स्तर पर पात्र छात्रों का ओटीआर समय पर कराने का निर्देश दिया। बैठक में राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात...