एससी-एसटी योजनाओं में शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर जोर
कन्नौज, जून 15 -- कन्नौज। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्यों ने जिले में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में आयोग की सदस्य नीरज गौतम तथा सदस्य रमेश चंद्र एवं जितेन्द्र कुमार ने विभिन्न विभागों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में आयोग ने अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्त करने पर विशेष जोर दिया। उद्योग विभाग को निर्देश दिए गए कि स्वरोजगार एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण में किसी प्रकार की देरी न हो और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी प्रकरणों का निस्तारण किया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.