गोपालगंज, मार्च 1 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। एससी-एसटी समुदाय के युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। बिहार एससी-एसटी कल्याण विभाग और बिहार महादलित विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में पूर्णतः निःशुल्क आवासीय चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण औरंगाबाद स्थित चालक प्रशिक्षण-सह-यातायात शोध संस्थान में दिया जाएगा। इस योजना के तहत जिले के पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण, भोजन एवं आवासन की समस्त व्यवस्था सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षणार्थियों का चयन निर्धारित योग्यता होने पर प्रथम आओ- प्रथम पाओ के आधार पर किया जाएगा। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है। ----- दो प्रमुख चालक कोर्स हो...