मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एससी-एसटी के एक मामले में फरार चल रहे मां सुनीता देवी और पुत्र युवराज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात मादापुर गांव में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। केस के संबंध में पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को संबधित कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ पूर्व से मामला दर्ज था। उस केस में ये दोनों आरोपित फरार चल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.