एससी-एसटी पीड़ितों के लिए प्रशासन बना सहारा
बगहा, मई 24 -- बेतिया, निज संवाददाता। जिला प्रशासन ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार मामलों के पीड़ितों को राहत, सुरक्षा और सामाजिक संबल देने की दिशा में प्रभावी पहल तेज कर दी है। जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की वर्ष 2026 की द्वितीय बैठक में पीड़ित लाभुकों के लिए मुआवजा, नियमित पेंशन और त्वरित न्याय व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने की। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में हत्या एवं अन्य गंभीर अत्याचार मामलों से प्रभावित 504 लाभुकों को राहत मुआवजा और नियमित मासिक पेंशन का भुगतान किया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 102 पीड़ित लाभुकों को सहायता राशि एवं पेंशन उपलब्ध कराई जा चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.