मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। डीएम कुमार गौरव ने कहा कि एससी-एसटी पर अत्याचार के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है। पीड़ितों को त्वरित गति से न्याय दिलाना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया।

बैठक का आयोजन वे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत बुधवार को जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में बोचहां विधायक बेबी कुमारी, एसएसपी कांतेश मिश्रा, डीडीसी निशांत सिहारा, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) सुधीर कुमार सिन्हा, जिला कल्याण अधिकारी सहित अन्य थे।

मुआवजा भुगतान की जानकारी जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026 में अब तक 243 पीड़ितों को मुआवजा भुगतान की ...