एससी-एसटी कांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार
औरंगाबाद, मई 3 -- अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना पुलिस ने एससी-एसटी कांड में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के नोनिया बिगहा गांव निवासी मुनचुन सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि आरोपी पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप है। इस संबंध में खैरा गांव निवासी रौशन पासवान ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। यह भी पढ़ें- मारपीट के चार आरोपियों को जेल भेजा गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.