सोनभद्र, मार्च 7 -- सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा में मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी और मारपीट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रैपुरा निवासी गुड्डी पत्नी चन्द्रलोक कोल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे गांव के ही छोटू और हिमांशु उनके दरवाजे पर चढ़ आए। आरोप है कि दोनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और लाठी-डंडा व लात-घूंसों से उनकी तथा उनकी पुत्री सुगंधा की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...