मथुरा, अप्रैल 19 -- मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे की एससी एसटी एसोसिएशन ने रविवार को डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि स्टेशन निदेशक एपी श्रीवास्तव, रेलवे सीएमओ डा. शुभम व विशिष्ट अतिथि दिल्ली विश्व विद्यालय की गणित की प्रोफेसर डा. मनीषा मीना रहीं। डा. मनीषा मीना ने बच्चियों को पढ़ाई पर ध्यान देने और महिलाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया। डा. मनीषा राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर तहसील के ग्राम मलारना चौड़ गांव की रहने वाली हैं, जो छोटे गांव से निकल कर दिल्ली विश्वविद्यालय में वर्ष 2022 में गणित जैसे जटिल विषय की प्राफेसर बनी। उनके पति रमेश चंद मीना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...