एससी-एसटी एसोसिएशन के समन्वय से मजबूत होगी व्यवस्था
प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में शुक्रवार को महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में महाप्रबंधक ने कहा कि प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच समन्वय मजबूत होने से समस्याओं का समाधान तेजी से होता है और कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव आता है।एससी-एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं को रचनात्मक तरीके से प्रशासन तक पहुंचाने और समाधान में सहयोग करने की भी उन्होंने सराहना की। बैठक की शुरुआत प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी मुदित चंद्रा ने स्वागत संबोधन के साथ की। इस दौरान जोनल अध्यक्ष किशन स्वरूप और जोनल सचिव दिनेश कुमार समेत एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और रेलवे के विभागा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.