औरंगाबाद, मई 2 -- रफीगंज थाना क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना के एक कांड के तहत शुक्रवार को बाबूगंज से रंजीत साव और विरेंद्र साव को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...