एससी-एसटी एक्ट मामले का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
घाटशिला, मई 11 -- घाटशिला। घाटशिला पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में दर्ज मामले के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी घाटशिला थाना क्षेत्र के काड़ाडूबा गांव निवासी महितोष पाल उर्फ राकेश पाल है। पुलिस के अनुसार घाटशिला थाना कांड संख्या 71/25, के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.