औरैया, फरवरी 19 -- ककोर, संवाददाता। एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग को रोकने की मांग को लेकर जन जागरण समिति औरैया ने बुधवार को जिला मुख्यालय ककोर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित 90वां ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद को सौंपा। समिति पदाधिकारियों ने एक्ट के अंतर्गत दर्ज फर्जी मुकदमों की जांच कराने तथा कथित रूप से गलत तरीके से प्राप्त की गई सरकारी धनराशि की वसूली कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि कुछ मामलों में कानून का दुरुपयोग होने से निर्दोष लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समिति के संयोजक महेश पांडे ने बताया कि जब तक एससी-एसटी एक्ट में दुरुपयोग रोकने के लिए आवश्यक संशोधन नहीं किया जाता, तब तक हर माह राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपने का अभियान जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.