गिरडीह, मई 18 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के आरोपी अभियुक्त झगरू सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह भेज दिया है। अभियुक्त ग्राम पंचायत भलकुदर का रहनेवाला है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 191/2025 से जुड़ा हआ है। जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक वर्ष पहले दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान गैंता-कुदाल, लाठी-डंडे और तीर भी खूब चले थे। मारपीट में कई लोग घायल हुए थे। इस सिलसिले में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...