मुजफ्फरपुर, मई 4 -- पारू। कोइरिया खास गांव में पुलिस ने रविवार की देर रात छापेमारी कर एससी/एसटी एक्ट के नामजद आरोपित राजा सहनी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानेदार सह कांड के अनुसंधानकर्ता कुमारी पुष्पा ने बताया कि आरोपित राजा सहनी पर गद्दोंपुर निवासी रवींद्र पासवान के पोखर से जबरन मछली मारने और मना करने पर जाति सूचक शब्दों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर देने का आरोप है। वहीं, चिंतामनपुर सन्दाहां निवासी अमरजीत कुमार, श्रवण कुमार और महम्मदपुर बरन निवासी रामसागर कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.