महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत मंगलवार को जिले में रहे। विकास भवन सभागार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक भी अधिकारियों के साथ की। सबसे पहले समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उत्थान को चलायी जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति व सामान्य वर्ग शादी अनुदान योजना, पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.