वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को डीआरएम आशीष जैन के साथ आल इंडिया एससी-एसटी रेलवे इम्प्लॉइज एसोसिएशन की बैठक हुई। डीआरएम ने कहा कि विशेष रूप से एससी-एसटी एसोसिएशन से मिले पत्रों और परिवादों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाना चाहिए। कृत कार्रवाई से उन्हें अवगत भी कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था है। पदोन्नति के अलग-अलग रोस्टर जारी किए गए हैं। रोस्टर प्रावधानों और आरक्षण के नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष बच्चूलाल ने कर्मचारियों की समय से पदोन्नति की मांग की। मंडल महामंत्री प्रमोद कुमार ने कर्मचारियों के ड्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.