एससी-एसटी, ओबीसी कर्मचारी परिषद की बैठक
बोकारो, जुलाई 23 -- ऑल इंडिया एससी-एसटी-ओबीसी कर्मचारी परिषद कथारा एरिया की बैठक क्षेत्रीय कार्यालय में की गई। सीसीएल काउंसिल के उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन ने कहा कि आरक्षण, प्रमोशन में रोस्टर बैकलॉग की बहाली विस्थापन और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर संघर्ष तेज किया जायेगा। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एरिया और परियोजना प्रबंधन के साथ नियमित रूप से एजेंडा बैठक व प्रबंधन से वार्ता की बात कही गई। संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान तेजी करने की बात कही। अध्यक्षता इस्लाम अंसारी तथा संचालन ओमप्रकाश पासवान ने किया। तस्दीक आलम, मो अफजल, विनोद पासवान, नरेंद्र कुमार, अयूब अंसारी, रेसालत हुसैन, सरफराज सहित काफी संख्या में परिषद के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। बैठक के बाद काउंसिल का प्रतिनिधि मंडल सीसीएल कथारा जीएम से मिला। जीएम ने सभी मुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.