संभल, मार्च 30 -- धनारी थाना पुलिस ने मारपीट व एससी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। 20 फरवरी को नखासा थाना क्षेत्र के गांव लाखौरी निवासी सुमन पत्नी राकेश ने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव गढ़ा थाना धनारी निवासी कृष्णपाल उर्फ केपी, निर्देश, मोरध्वज व विरमानन्द ने उसके व उसके परिवार के साथ गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एससी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी कृष्णपाल उर्फ केपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.