एससीवीटी संबद्ध ट्रेड में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन तीन तक
धनबाद, अक्टूबर 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद के सरकारी आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में नामांकन के लिए अब एससीवीटी (स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) से संबद्ध ट्रेड में नामांकन का मौका मिलेगा। आईटीआई पोर्टल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तीन अक्तूबर है। एससीवीटी के तहत निबंधन के बाद आईटीआई एवं ट्रेड के विकल्प के चयन की सूचना बाद में दी जाएगी। आईटीआई धनबाद में शैक्षणिक सत्र 2026-27-28 में एससीवीटी के तहत 88 सीटों की घोषणा की गई है। इनमें इलेक्ट्रिशियन 20 सीट, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक में 24 सीट्र फीटर में 24, मैकेनिक वोटर व्हीकल में 24 सीटें हैं। आईटीआई गोविंदपुर में सिर्फ फीटर के लिए 20 सीट हैं। आईटीआई बाघमारा ने इलेक्ट्रिशियन 20, फीटर 20 व एआई 24 सीटों का प्रस्तावित है। संबद्धता मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.