एससीबीए नतीजों को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार नहीं
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) की कार्यकारी समिति के सदस्यों के चुनाव नतीजों को चुनौती देने वाले छह उम्मीदवारों की याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ताओं से वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता की अध्यक्षता वाली चुनाव समिति के पास जाने को कहा। इस मामले को पीठ के सामने तत्काल सुनवाई के लिए रखा गया था। पीठ ने कहा कि हम किसी चुनाव विवाद पर सिर्फ मामले का जिक्र होने पर फैसला नहीं कर सकते। आप सही अथॉरिटी के पास जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- बीसीआई को छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार नहीं : सुप्रीम कोर्ट उम्मीदवारों की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि वे पहले ही अथॉरिटी के पास जा चुके है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.