उरई, मार्च 9 -- उरई। शहर कोतवाली में ग्राम ऐरी रमपुरा निवासी महेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शहर के रामलीला मैदान राठौर में गांव के ही राहुल राजपूत ने दो व्यक्तियों ने उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही दूसरा मामला शहर कोतवाली के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी महिला साधना देवी पत्नी दीपक दिनकर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मोहल्ले के ही अंकित ने उसके पुत्र को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की जान से मारने की नीयत से चाकू से बार कर दिया। इतना ही नहीं जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...