पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी अजीत गुप्ता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका 18 वर्षीय पुत्र यश गुप्ता को सुशांत धवन एससीएसटी एक्ट के मुकदमे का भय दिखाकर रूपये ऐंठता है। आरोप है कि 15 हजार रूपये की मांग की और धमकी दी। डर के कारण उसने 15 हजार रूपये सुशांत के दोस्त निशांत को दे दिए। 18 मार्च को दोपहर दो बजे आरोपियों ने सात हजार रूपये की मांग की। आरोपियों को उसके पुत्र ने सात हजार रूपये दे दिए। उसके पुत्र ने जब उसको जानकारी दी तो उसने इसकी शिकायत ठेका चौकी पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले मे ंसुशांत,अनमोल और निशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...