जौनपुर, मार्च 6 -- जंघई। मीरगंज पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों के विरुद्ध एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। होली के दिन गोधना गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हो गई थी। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया है। गोधना गांव निवासी त्रिभुवन सरोज ने मीरगंज थाना में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि चार मार्च को शाम करीब साढ़े तीन बजे उनका लड़का संदीप सरोज और भतीजा सुजीत सरोज बाजार से घर वापस आ रहे थे। तभी विपक्षीगणों ने उन्हें रोककर जातिसूचक शब्द कहा। पुलिस ने पवन चौहान, अंकित चौहान, विक्की चौहान और शनि चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मीरगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.