एससीएसटी आयोग के सदस्य ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
आगरा, जून 20 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई चार वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के बाद एससीएसटी आयोग के सदस्य ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश एससीएसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे मासूम बच्ची के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से वारदात की जानकारी लेने के बाद परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। शासन और प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ मामले की निगरानी कर रहे हैं। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज ओम प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एससीएसटी आयोग के सदस्य ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस एसपी ने आयोग के सदस्यों को मामले में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.