रांची, अप्रैल 2 -- रांची। कार्प वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एससीएसएन विद्यालय ने विश्व ऑटिज्म जागरुकता दिवस पर गुरुवार को रैली का आयोजन किया। विकास नगर से बिरसा चौक तक निकाली गई इस रैली में सौ से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। संस्था की संस्थापक रश्मि नायर के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने हम सब एक हैं के नारे और तख्तियों के जरिए समाज में समानता व स्वीकार्यता का संदेश दिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ऑटिज्म से ग्रसित बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और जागरुकता बढ़ाना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...