नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता सेवानिवृत आईएएस अधिकारी सुभाष चंद्र लाल दास को दिल्ली विद्युत नियमाक आयोग (डीईआरसी) का अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को अपने कार्यालय में उन्हें डीईआरसी अध्यक्ष के तौर पर गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुभाष सी.एल दास एजीएमयूटी कैडर के वर्ष 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।इस मौके पर उन्होंने एससीएल दास को नई ज़िम्मेदारी संभालने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव से दिल्ली के बिजली क्षेत्र को लाभ मिलेगा। आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती है। उन्हें उम्मीद है कि एससीएल दास का व्यापक अनुभव और प्रशासनिक विशेषज्ञता दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी ...